बस्तर ओलंपिक 2026: पंजीयन के लिए जागरूकता रथ रवाना, अब तक 70 हजार से अधिक पंजीयन

31 अक्टूबर तक मौका, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 4-5 नवंबर को

दंतेवाड़ा : जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक 2026 का आयोजन किया जा रहा है।

अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए 28 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और वरिष्ठ खिलाड़ियों की उपस्थिति में पंजीयन जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जिले में अब तक 70,460 खिलाड़ियों का पंजीयन हो चुका है, जिसमें 46,949 महिला और 23,513 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम. भार्गव एवं जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से व्यापक स्तर पर पंजीयन कराया जा रहा है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है।

द्वितीय चरण के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें दीपावली अवकाश को देखते हुए प्रतियोगिताएं 4 एवं 5 नवंबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर, होर्डिंग, जागरूकता रथ और सोशल मीडिया का उपयोग किया जा रहा है। सभी विकासखंड मुख्यालयों के खेल मैदानों में जनजागरूकता कार्यक्रम कर युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button