सिंघरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधायक दीपेश साहू से की सौजन्य भेंट

बेमेतरा: सिंहरौर कुर्मी समाज बेमेतरा के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बेमेतरा विधायक दीपेश साहू से सौजन्य मुलाकात हेतु उनके निवास कार्यालय पहुँचा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्राजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष खेम सिंह वर्मा, सचिव ललित वर्मा, कोषाध्यक्ष हेम सिंह वर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन रामसहाय वर्मा, लीलाराम वर्मा, कमलेश वर्मा, श्री शेखर वर्मा, दया सिंह वर्मा एवं मोहन वर्मा उपस्थित रहे। विधायक दीपेश साहू ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा समाज की एकजुटता और जागरूकता ही उसकी सशक्त पहचान होती है।

सिंहरौर कुर्मी समाज बेमेतरा ने जिस प्रकार संगठित होकर सामाजिक जागरूकता और सेवाभाव को आगे बढ़ाया है, वह प्रशंसनीय है। मुझे विश्वास है कि नई कार्यकारिणी समाज को नई दिशा देने में सफल होगी। मेरी शुभकामनाएं सदैव आपके साथ हैं। इस भेंट के दौरान समाज की ओर से संगठनात्मक योजनाओं, सामाजिक कार्यक्रमों एवं भावी लक्ष्यों पर भी विधायक से विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने समाज की हर सकारात्मक पहल में सहयोग का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button