छठ घाट पर CM साय ने किया भूमि पूजन, पत्नी कौशल्या के साथ उगते सूर्य की उपासना

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ सुबह घर से छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचे. यहां दोनों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.

CM साय ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य 

पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री साय ने बताया कि हर साल की तरह मैं और मेरी पत्नी छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी आए हैं. हर साल यहां उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी का आशीर्वाद लेते हैं. आज छठ घाट का ‘भूमि पूजन’ है. सभी लोगों को छठ महापर्व की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना. सबके घर से सुख और समृद्धि आए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button