किरन्दुल पालिका अध्यक्ष ने सीसी सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

किरन्दुल : किरंदुल शहर के वार्ड नंबर 02 के वार्डवासियों की मांग पर किरन्दुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह  के द्वारा सभी पार्षदगण एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में सोमवार  नवीन सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।विगत कई वर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे वार्डवासियों के द्वारा भूमि पूजन पश्चात सड़क निर्माण के कार्य का भूमिपूजन के साथ ही मांग पूरी होते देख खुशी का इजहार करते हुए वार्डवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह  का आभार जताया।नगरपालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को बुलाकर कहा कि सीसी रोड निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।उन्होंने कहा कि वो स्वयं भी तकनीकी अधिकारियों के साथ समय-समय पर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।

इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी,भाजपा  मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी,सीएमओ शशि भूषण महापात्र,पार्षद गिरजा विश्वकर्मा,उप अभियंता टी आर सिन्हा,संजय मार्कण्डेय एवम समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button