पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महराजपुर, कवर्धा स्टेम सप्ताह आयोजन

कवर्धा  : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय महराजपुर, कवर्धा में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियांत्रिकी और गणित (STEM) विषयों के प्रति रूचि, नवाचार, जिज्ञासा तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने हेतु विद्यालय में दिनांक 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक स्टेम सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक व रचनात्मक गतिविधियाँ (जैसे – एक दिन वैज्ञानिक, मानक इंस्पायर, वास्तविक जीवन में गणित, अंतरिक्ष विज्ञान प्रश्नोत्तरी, मॉडल प्रदर्शनी, विद्यार्थी विज्ञान मंथन एवं मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कर नवीन संभावनाओं को तलाशना आदि) आयोजित की गई ।

विद्यालयीन प्राचार्य सुशील कुमार ने बताया कि नवाचारी सोच निर्मित करने हेतु अपने आसपास की वस्तुओं, जीव जगत का सूक्ष्म अवलोकन आवश्यक है | जिससे हममें समस्या समाधान के लिए उठाये जाने वाले कदम के बारे में पता चतला है | यह हमारे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास कर उच्च स्तर पर ले जाता है | छात्रों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी के माध्यम से नवाचार सम्बन्धी विचार प्रस्तुत किए। छात्रों की सक्रिय भागीदारी, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन, रचनात्मक एवं वैज्ञानिक चिंतन का विकास, नवाचार को मंच प्रदान करना उक्त आयोजन की मुख्य विशेषताएँ रहीं |STEM सप्ताह का आयोजन अत्यंत सफल रहा। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर नवाचार क्षमता, तार्किकता और रचनात्मकता का परिचय दिया। भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विस्तार हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button