आपातकाल कालादिवस के विरोध दंतेवाड़ा भाजपा की प्रेसवार्ता आयोजित

 

दंतेवाड़ा : भाजपा कार्यालय चितालंका दंतेवाड़ा में आपातकाल काला दिवस के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार पत्रकार वार्ता आयोजित की गयी,जिसमे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोंडागांव दीपेश अरोरा ने आपातकाल को लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय बताया।दीपेश अरोरा ने कहा की वर्ष 1975 में 25 जून के दिन इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पूरे देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी।देशवासियों के मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगा दी गई और असंख्य लोगों को जेल में डाल दिया गया था। 21 महीना का ये आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय है।प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए वक्ता दीपेश अरोरा ने कहा की कांग्रेस की दमनकारी नीतियों,सत्ता पिपाशा व तानाशाही मानसिकता ने 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र के ऊपर कभी ना मिटने वाला धब्बा लगाया था।

रातों रात लाखों निरअपराध लोगों को जेलों में ठूँस दिया,प्रेस की आज़ादी पर ताला लगा दिया,लोगों की अभिव्यक्ति की आज़ादी छीन ली। देशहित से ऊपर एक परिवार एक व्यक्ति के अहंकार को रखा गया।आपातकाल के विरुद्ध लाखों लोगों ने आंदोलन किया था। देशभर में युवाओं, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारियां देनी पड़ी थीं।दीपेश अरोरा ने कहा की देश आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले और यातनाएँ सह कर कांग्रेस की दमनकारी नीतियों का मुखर विरोध करने वाले लोकतंत्र के सभी प्रहरियों के प्रति अपनी कृतज्ञता समर्पित करता है।आपातकाल के विरुद्ध उठी हर आवाज़ को मैं नमन करता हूँ।इस दौरान विधायक चैतराम अटामी,भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी,भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button