अवैध शराब कोचियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही,01 प्रकरण में 30 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

 सक्ती: बाराद्वार मामले का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक सक्ती  अंकिता शर्मा द्वारा क्षेत्र मे अवैध जुआ, गांजा व शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आपराधियों पर अकुंश लगाने हेतु अधिक अधिक कार्यवाही करने की निर्देश पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव , अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस)  मनीष कुंवर सक्ती के मार्गदशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक लखन पटेल थाना बाराद्वार द्वारा दिनांक 22.06.25 को मुखबीर की सुचना पर ग्राम सरहर में टीम बनाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी. रोहित कुर्रे पिता बाला राम कुर्रे उम्र 39 साल निवासी सरहर थाना बाराद्वार जिला सक्ती(छग) के कब्जे से कुल 30लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमति 3000/- रूपये को जप्त किया गया जिसे आबकारी एक्ट के प्रावधानो के तहत विधिवत कार्यवाही कर आबकारी अधिनियम का सबुत पाये जाने से आरोेपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर मान.न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक लखन लाल पटेल, प्रआर. मनीष राजपूत,आर. योगेश राठौर, आर. रामकुमार यादव आर. जितेन्द्र सिदार , का योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button