वन विभाग कवर्धा द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही, आरोपी को भेजा गया जेल

कवर्धा:  दिनांक 10.06.2025 को वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के अंतर्गत परिसर चतरी के कक्ष क्रमांक पी.एफ.525 में अवैध अतिक्रमण की सूचना प्राप्त होने पर निखिल अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी, कवर्धा के निर्देशन,  सुयश धर दीवान, उपवनमण्डलाधिकारी, पंडरिया के मार्गदर्शन एवं महेन्द्र कुमार जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पूर्व) के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) के वन अमला द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया।

क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी की टीम के द्वारा वन क्षेत्र में किये गये अवैध कब्जे को खाली कराकर संलिप्त आरोपी संतोष वल्द सुद्धूराम श्रीवास, निवासी ग्राम कोदवा गोड़ान, थाना-कुकदूर, जिला-कबीरधाम के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)क, धारा 33(1)ग, धारा 33(1)घ, धारा 33(1)ङ एवं वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा 2(16),(ब), धारा 51, 52 एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3, 4 के तहत कार्यवाही किया जाकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20712/20 दिनांक 10.06.2025 दर्ज किया गया एवं दिनांक 19.06.2025 को जांच कार्यवाही के दौरान विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्टेट, पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छ.ग.) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

अतिक्रमणरोधी कार्यवाही में श्री देवनाथ सिदार, विक्रांता सिंह प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, संतोष सिंह साकत, दिलीप कुमार चन्द्राकर, जोधन सिंह ठाकुर, वनपाल, श्री सुदर्शन साहू, गौरीशंकर साहू, वनरक्षक ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button