लोक कलाकार महिला पर गर्म तेल फेंककर भागा बदमाश, शादी के लिए कर रहा था परेशान

भिलाई :  छावनी थाना क्षेत्र में सनकी युवक ने लोक कलाकार महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। इससे महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सनकी युवक महिला से शादी करना चाहता था और इसके लिए उसे लगातार परेशान कर रहा था। फिलहाल छावनी पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

दरअसल छावनी पुलिस को जिला अस्पताल दुर्ग से फोन पर जानकारी मिली। इस दौरान बताया गया कि एक महिला जिसका नाम शकुंतला मारकण्डेय पति बाबूलाल मारकण्डेय (34) है। जो कि केम्प 01 नेहरू चौक भिलाई थाना छावनी निवासी है। महिला को झुलसी अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद छावनी पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया।

पीडित शकुंतला ने बताया कि लोक कलाकार है और लोकदर्पण छत्तीसगढी कार्यक्रम करती है। उसने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ रहती है। उसका पडोसी राकेश साहू उससे शादी की जिद कर रहा है। शादी करने से मना करने पर चहरे में एसिड डालने की धमकी दी। शकुंतला ने बताया कि 15 अप्रैल को वह यूपी के मिर्जापुर में कार्यक्रम करने गई थी। 12 जून 2025 की शाम 04.30 बजे अपनी बेटी हर्षिता के साथ वापस अपने घर केम्प 01 पहुंचकर घर का दरवाजा खोल रही थी।

उसी समय मोहल्ले का राकेश साहू आया और एक बार फिर शादी की बात की। मना करने पर गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। वह अपने साथ कटोरी में कर्म तेल लाया और चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद शकुंतला चीखने लगी तो राकेश साहू वहां से भाग गया। तेल फेंकने से चेहरा व सीना झुलस गया। इस मामले में महिला की शिकायत पर छावनी पुलिस ने राकेश साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 124(2), 296, 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button