बैहार के सम्मिलात चारागाह गोठान को आरंग बस स्टैंड बनाने का प्रस्ताव अनुचित – किसानों ने विरोध कर ज्ञापन सौंपा

आरंग: आरंग नगरपालिका मे शामिल किये गए ग्राम बैहार के इंदिरा गांधी वार्ड नंबर 16 के एन एच 53 से लगे सम्मिलात चारागाह भूमि खसरा नंबर 272/1 पर आरंग नगर पालिका परिषद आरंग के सामान्य सभा की बैठक में नया बस स्टैंड बनाने हेतु प्रस्ताव किया गया है जो की पूर्ण रूप से नियम विरुद्ध व अनुचित है। उक्त प्रस्ताव का बैहार के किसान मंथीर साहू ग्राम पटेल, जयसिंग साहू, शिवपाल साहू, नारायण साहू, घासी राम साहू, राजेंद्र साहू, हीरा लाल साहू, नन्द कुमार गुप्ता, बिसेसर साहू, चंद्रकांत बंजारे, एवं अन्य नागरिक गण विरोध करते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब , अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरंग को आवेदन के माध्यम से अवगत कराकर ज्ञापन सौंपा।
वर्तमान उक्त भूमि में गौठान संचालित है गांव के जितने भी मवेशी है उसका चारागाह है।प्रस्तावित भूमि सम्मिलात चारागाह है जो कृषक के द्वारा छोड़ा गया भूमि है गौठान के चारों तरफ कृषि कार्य होता है बस स्टैंड बनाया जाता है तो कृषि कार्य को बचाने और मवेशी के चारा एवं रखरखाव के लिए अनेकों समस्या आएगी तथा बस स्टैंड बनाने के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए । गौशाला का निर्माण शासन प्रशासन के द्वारा कराया गया है। वार्ड नंबर 16 के किसानों को एवं नागरिकों से सलाह मशवरा पर उचित निर्णय का पार्षद को इन सब बातों से अवगत कराते हुए विचार विमर्श के लिए समस्त किसानों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा बैठक बुलाने को कहा गया था परंतु वार्ड पार्षद के द्वारा इस पर कोई पहल नहीं हुआ है उनके द्वारा ग्राम हित प्रथम न होकर पार्टी निर्देश प्राथमिकता है । किसानों को अन्नदाता कहा जाता है, एवं गौ संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है ।इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेने का आग्रह किया गया।







