हाउसफुल-5 के बाद आ रही एक और मल्टीस्टारर फिल्म, बॉलीवुड से लेकर साउथ के धाकड़ दिखाएंगे दम

बीते शुक्रवार को अक्षय कुमार स्टारर फिल्म हाउसफुल-5 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ये फिल्म बॉलीवुड में अब तक की सबसे बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म भी बन गई है। लेकिन अब जल्द ही एक और बॉलीवुड फिल्म रिलीज की तैयारी कर रही है जो हाउसफुल-5 से भी बड़ी स्टारकास्ट को साधने वाली है। अब इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय की कास्टिंग की भी खबरें सामने आ रही हैं। ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘रामायाण’ है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक ओबेरॉय को भी फिल्म में कास्ट किया गया है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी देखने को नहीं मिली है।

सबसे बड़ी स्टारकास्ट के साथ आएगी फिल्म

बता दें कि रामायण फिल्म अगले साल यानी 2026 में दीवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल यानी भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सीता के रोल में साउथ स्टार साई पल्लवि नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अब तक साउथ और बॉलीवुड के फिल्मी स्टार्स की सबसे बड़ी कास्ट देखने को मिलने वाली है। केजीएफ फेम कन्नड़ एक्टर यश इस फिल्म में रावण के रोल में नजर आएंगे। वहीं अमिताभ बच्चन के नाम की भी खबरें सामने आईं हैं जिसमें बताया गया है कि वे जटायू का किरदार निभाने वाले हैं। वहीं सनी देओल हनुमान के रोल में दिखेंगे। लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और रकुलप्रीत सिंह कैकेयी, मंदोदरी और सूर्पणखा के किरदारों में नजर आने वाली हैं। रवि दुबे फिल्म में लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं टीवी के राम यानी अरुण गोविल भी इस फिल्म में दशरथ के किरदार में दिखेंगे।

इंद्र की भूमिका में नजर आएंगे कुणाल कपूर

भगवान इंद्र की भूमिका में कुणाल कपूर, विद्युतजीव की भूमिका में विवेक ओबेरॉय और भरत की भूमिका में आदिनाथ कोठारे का नाम सामने आ रहा है। अनिल कपूर और विक्रांत मैसी भी फिल्म में राजा जनक और राजकुमार मेघनाद की भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि स्टारकास्ट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है ये खबरें रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आ रही हैं। लेकिन रामायण अगले साल 2026 की दीपावली पर रिलीज होनी है और इसकी तैयारी जोरों पर है। हाल ही में आई खबरों से जानकारी मिली है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने रामायण के पहले प्रोमो को मंजूरी दे दी है। 2 मिनट-36 सेकंड के प्रोमो को बोर्ड के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय से ‘यू’ सर्टिफिकेट मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button