खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा धुरंधर 2 का टीजर, डायरेक्टर ने दिया हिंट?

नई दिल्ली :  हाल ही में रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है। ओटीटी रिलीज को लेकर अभी धुरंधर की चर्चा खत्म नहीं हुई है कि मेकर्स ने धुरंधर 2 को लेकर बड़ी प्लानिंग शुरू कर दी है, जोकि फिल्म टीजर से जुड़ी है।

सोशल मीडिया पर धुरंधर मूवी के निर्देशक आदित्य धर ने एक ऐसा हिंट दिया है, जिसके तार सीधे तौर पर धुरंधर पार्ट 2 के टीजर से जोड़े जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला आखिर क्या है-

कब आएगा धुरंधर 2 का टीजर
सोमवार को धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर, अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ही स्टोरी को शेयर किया है। जिसमें कल 12:12 लिखा हुआ है। इस इंस्टा स्टोरी को देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि मंगलवार 3 फरवरी को धुरंधर 2 का पहला टीजर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है।

लेकिन इतना तय है कि कल धुरंधर 2 को लेकर कुछ न कुछ लेटेस्ट अपडेट आने वाला है। धुरंधर 2 को लेकर मेकर्स पहले से ही तैयारी कर चुके हैं और इसे पहले पार्ट से ज्यादा सफल बनाना चाहते हैं। धुरंधर पार्ट 2 की शूटिंग भी पहले ही की जा चुकी है और बीते साल 5 दिसंबर को जब ये मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब इसके दूसरे भाग की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया था।

जिसके आधार पर धुरंधर 2 को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि रणवीर सिंह इस बहुचर्चित फिल्म को इस बार पैन इंडिया रिलीज के साथ उतारा जाएगा, जिसकी बदौलत ये मूवी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी देखने को मिलेगी।

ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही धुरंधर मालूम हो कि धुरंधर पार्ट 1 कमर्शियल तौर पर हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बनी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार इस मूवी ने रिलीज के 57 दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 895 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1347 करोड़ से अधिक रहा है। इस तरह से धुरंधर बॉलीवुड की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर मूवी बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button