रोमांच और उत्साह के लिए बच्चे और युवा चला रहे है तेज गति से बाइक ,खेल रहे ज़िंदगी और मौत का खेल ,परेशान हुए नागरिक 

 

 

 

गंडई पंडरिया : नगर में इन दिनों बच्चे और युवाओं में तेज रफ्तार से बेलगाम बाइक चला रहे है। जिसमे तेज गति से बाइक चलाना नाबालिक और युवाओ के लिए रोमांच और उत्साह का स्त्रोत बन गया है ,युवा लोग अक्सर अपने दोस्तों के समूह मे शामिल होने और अपनी पहचान बनाने के लिए तेज गति से बाइक चलाने से बाज नही आते. मनचले युवाओं द्वारा तेज रफ्तार में कट मारते हुए अपने रोमांच के लिए तेज गति से बाइक चलाकर खुद के साथ- साथ आम नागरिकों की जान को भी जोखिम में डालने में मशगूल है. नियमों का धज्जियां उड़ा कर इन युवाओं द्वारा मनमाने ढंग से सही दिशा यातायात नियमो का ज्ञान न होते हुए बेखौफ होकर गलत साइड में गाड़ी चलाना जैसे फैशन बन चुका है. गंडई चौंक से लेकर गली मोहल्लों तक इन तेज रफ्तार बाइकर्स का आतंक है. नगर कि अन्दुरुनी सड़को और सकरी गलियों मे अनियंत्रित गति से वाहन चलाते देखा जा सकता है. तेज रफ्तार बाइक से आये दिन दुर्घटनाये घट रही है जिसमे मासूम बच्चे महिलाये बुजुर्ग सभी प्रभावित हो रहे है. पुलिस कार्यवाही के अभाव मे नाबालिक युवाओ का मनोबल लगातार बढ़ रहा है. जिससे खतरे की स्थिति भयावह होते जा रहे है. आये दिन नगर में दुर्घटनाएं घटती रहती है. हाल ही में एक तेज रफ़्तार बाइक सवार 22 वर्षीय युवक ने चलती बस के पीछे जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उसे काफी गंभीर चोंट आयी थी.

स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए नागरिक मजबूर

सडको पर अनियंत्रित गति से दौड़ाते बाइक सवारो को नियंत्रित करने और बच्चों को दुर्घटना से बचाने के लिए नगरवासी अब मजबूर होकर अपने मोहल्लो घरों एवं दुकान के सामने स्पीड ब्रेकर बनवा रहे है. नगरवासियो का कहना है इससे तेज रफ़्तार से आ रहे बाइक वाहक को नियंत्रित व स्पीड को कम कर सकते हैं. हालांकि इन अमानक स्पीड ब्रेकर की संख्या अत्यधिक होने के कारण सामान्य गति से आ रहे बाइक वाहक के लिए भी परेशानी का सबब बन गई है।

वर्जन 

कार्यवाही करे पुलिस 

1 वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद दिलीप ओगरे ने बताया की नगर मे हाई स्पीड बाइक का दौर चालू हो गया है।हाई स्पीड बाइक चलाने से दुर्घटना की आशंका रहती है पुलिस प्रशासन को चाहिए की वह हाई स्पीड बाइक चलाने वाले के खिलाफ समझाइश दे नही मानने पर विधिसंगत कार्यवाही करे।

2 वार्ड 07 के पार्षद राकेश निषाद ने बताया की नगर मे हाई स्पीड बाइक चलाने वाले बच्चे के माता पिता को अपने बच्चे को बाइक नहीं देना चाहिए जब तक बच्चे के ड्राइविंग लाइसेंश नहीं बना है तब तक बच्चे को बाइक नहीं देना चाहिए और यदि कोई भी बाइक चलाने वाले नियम विरुद्ध तरीके से बाइक चलाता है तो पुलिस प्रशासन उसके खिलाफ कार्यवाही करे,बीच बीच में मार्केट में ऐसे बच्चो को पुलिसिया समझाइश देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button