किरन्दुल नगरपालिका की टीम ने कोड़ेंनार क्रमांक 01 स्कूल का किया निरीक्षण

किरन्दुल : किरन्दुल नगरपालिका परिषद की टीम के द्वारा सोमवार  शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ेंनार क्रमांक 01 का निरीक्षणकिया गया।निरीक्षण टीम में नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह,इंजीनियर,वार्ड पार्षद देवकी ठाकुर सभी ने स्कूल की समस्या को देखो और स्कूल की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने का भरोसा दिलाया हैं।कोड़ेंनार क्रमांक 01 स्कूल विगत 1975 से निर्मित हैं।स्कूल का कुछ हिस्सा पूर्व में कन्या आश्रम हुआ करता था।आज की स्थिति में पुरी तरह जर्जर अवस्था में है जिसे तोड़कर बच्चों के लिये खेल का मैदान बनवाने के लिये कहा गया। जिससे बच्चों को खेलने-कूदने में सुरक्षित जगह मिल जायेगा और स्कूल का जगह भी पुरी तरह सुरक्षित रह पायेगा। इस दौरान पूर्ब नगर पालिका अध्यक्ष शेलेन्द्र सिंह, उप अभियंता तिरथ राम सिन्हा तथा वार्ड वासी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button