केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के 4 IPS अफसर

रायपुरः छत्तीसगढ़ कैडर के चार आईपीएस अफसर प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाएंगे। केंद्र सरकार ने इनकी प्रतिनियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इन अधिकारियों में रामगोपाल गर्ग, दीपक झा, जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अभिषेक शाडिल्य शामिल है। दरअसल, केंद्र सरकार ने देशभर के  65 अफसरों प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुलाया है। इनमें 2003 से 2006 बैच के 8 अफसर और 2007 बैच के 57 अफसर शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर रामगोपाल गर्ग दुर्ग में आईजी के पद पर तैनात है। वहीं दीपक झा सरगुजा के आईजी के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button