बिलकिस बानो केस के दो दोषियों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा निलंबित की

बिलकिस बानो गैंगरेप और उसकी परिवार की हत्या के मामले में दो दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी गई है। इन दोनों दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले में 17 साल से अधिक समय जेल में बिताने और एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने को राहत का आधार बनाया गया है। ये आदेश जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी वराले की पीठ ने 28 अक्टूबर को सुनाया है।

दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद
आपक बता दें कि सुप्रीम कोर्ट से बिलकिस बानो केस के जिन दो दोषियों को राहत मिली है उनकी पहचान विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया के तौर पर की गई है। ये दोनों दोषी उन 11 लोगों में शामिल हैं, जिनकी समय पूर्व रिहाई सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2024 में रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह दोषियों की अपील में तथ्यों और कानून से जुड़े मुद्दों पर सुनवाई करेगा ।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित की है और दोनों दोषियों को जमानत देने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि ये दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद हैं। वहीं, कोर्ट ने एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने के तथ्य पर भी विचार किया है।

दोषसिद्धि के खिलाफ याचिका पर जारी रहेगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी थी कि एक दोषी का नाम FIR में नहीं था। उसे घटना के करीब तीन साल बाद आरोपी बनाया गया था। बता दें कि गुजरात सरकार ने जमानत याचिका का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अपील में तथ्य और कानून से जुड़े मुद्दों पर विचार होना है। वहीं, संबंधित ट्रायल कोर्ट जमानत की शर्तें तय करेगा। इसके साथ ही दोषसिद्धि के खिलाफ अपील पर सुनवाई जारी रहेगी।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि ये पूरा मामला, साल 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद गुजरात में हुए दंगों से जुड़ा हुआ है। दंगों के दौरान बिलकिस बानो के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त बिलकिस बानो 21 साल की थीं और पांच माह की गर्भवती थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button