बॉलीवुड सिंगर बादशाह के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, इस बात के लगे गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह के खिलाफ पंजाब पुलिस ने FIR दर्ज की है। बादशाह पर क्रिश्चियन धार्मिक समुदाय की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। दरअसल हाल ही में बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ था। जिसमें चर्च और बाइबल जैसे शब्दों को गलत कॉन्टेक्सट में इस्तेमाल किया गया था। जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज की गई थी। बुधवार को पंजाब पुलिस ने बुधवार को इस मामले पर कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज कर ली है।

बता दें कि ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी ने हाल ही में बादशाह के नए गाने को लेकर गुरदासपुर के पास पड़ने वाले किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन बाटला जिला में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसपर पुलिस ने एक्शन लेते हुए सिंगर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिंदर मसीह का कहना है कि वेलवेट फ्लो गाने में रैपर ने बाइबल और चर्च के शब्दों का गलत तरीके से जिक्र किया है। उनका कहना है कि इस गाने ने ईसाई समुदाय के लोगों के दिलों को ठेस पहुंचाई है और उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। वहीं ईसाई समुदाय ने रैपर बादशाह की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। और उन्होंने कहा कि पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें ईसाई समुदाय या दूसरे धर्मों का गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया, जो पूरी तरह से गलत है।

2 शब्दों को लेकर मचा है बवाल

बता दें कि हाल ही में बादशाह का नया गाना ‘वेलवेट फ्लो’ रिलीज हुआ है। इस गाने के रिलीज होते ही पंजाब की क्रिश्चियन कम्यूनिटी ने अपना विरोध जताया है। इस गाने की शुरुआती लाइन में ही बाइबल और चर्च का इस्तेमाल किया गया है। इन शब्दों को लेकर क्रिश्चियन समुदाय का मानना है कि ये अपमान जनक है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बता दें कि बादशाह इससे पहले भी अपने गानों को लेकर कई बार सुर्खियां बटोरते रहे हैं। बादशाह ने अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए जिनकी चर्चा होती रही है।

अपने लिरिक्स को लेकर होते हैं ट्रोल

बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह भले ही कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दे चुके हैं। लेकिन बादशाह अपने गानों और उनकी लिरिक्स को लेकर कई बार ट्रोल हो चुके हैं। सतही लिरिक्स और बिना सिर पैर के विचारों में पुरोया हुआ संगीत कभी भी लोगों को लंबे समय तक याद नहीं दिला पाया। इसके बाद भी बादशाह के गाने लोगों के बीच खूब सुने जाते हैं। हालांकि अब नया गाना बादशाह के लिए मुसीबत बन गया है। पंजाब पुलिस ने इसको लेकर शिकायत दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक बादशाह ने इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button