होलिका दहन के लिए मिलेगा बस इतना ही समय, भद्रा की वजह से होली जलने में होगी देरी

होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को की जाएगी। लेकिन इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा जिस वजह से होली जलाने का शुभ मुहूर्त देर रात से शुरू होगा। तो यहां जानिए कि होलिका दहन के लिए कितना समय मिलेगा और भद्राकाल कब समाप्त होगा।
होलिका दहन मुहूर्त 2025फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। होलिका दहन मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से मध्यारात्रि 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के लिए कुल 1 घंटा 21 मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन के बाद रंगवाली होली 14 मार्च को खेली जाएगी।







