2 बार की राम मंदिर की रेकी, अब्दुल रहमान ने फैजाबाद से पकड़ी थी ट्रेन, पाक ISI की मदद से हैंड ग्रेनेड अटैक की थी योजना

अयोध्या राम मंदिर को हैंड ग्रेनेड हमले से दहलाने की साजिश रचने के आरोप में गुजरात ATS और फरीदाबाद STF ने एक संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है।

STF ने संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान के पास से 2 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद में डिफ्यूज कर दिया। जांच में राम मंदिर को टारगेट बनाने की साजिश का खुलासा हुआ है।

शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि अब्दुल रहमान 2 बार राम मंदिर की रेकी कर चुका है। 19 साल का अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, फैजाबाद का करने वाला है और कथित रूप से ISI से जुड़ा हुआ है। वो फैजाबाद से ट्रेन के जरिए फरीदाबाद आया था। उसके हैंडलर ने ही फरीदाबाद में रहने के लिए बोला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अब्दुल फैजाबाद में एक मटन शॉप चलाता था।

10 दिन की पुलिस रिमांड

STF अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि अब्दुल रहमान फरीदाबाद में किस-किस के संपर्क में था। फरीदाबाद में ही उसे किसी अज्ञात शख्स ने गांव के पास 2 हैंड ग्रेनेड दिए थे। इन दोनों हैंड ग्रेनेड पर किसी देश या कंपनी का मार्क नहीं है। जांच में खुलासा हुआ है कि रहमान कई कट्टरपंथी जमातों से जुड़ा हुआ था। फिलहाल अब्दुल रहमान को कोर्ट ने 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

ISI ने किया तैयार

अब्दुल रहमान के फोन से खुलासा हुआ है कि वो प्रतिबंधित ऐप का इस्तेमाल कर रहा था। उसके जमात से जुड़े होने के बारे में भी पता लगा है। ISI के अलावा अब्दुल रहमान के इस्लामिक स्टेट – खुरासान प्रांत (ISKP) से भी जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि उसे ISI ने तैयार किया था। ISI राम मंदिर पर हमला कराना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की तरफ से उसे दो हैंड ग्रेनेड दिए गए थे। अब्दुल रहमान के फोन से कई संदिग्ध वीडियो भी मिले हैं, जिसमें देश के बड़े धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button