Ramotsav In Raipur: रायपुर में वैदिक मंत्रोच्चार से श्रीरामोत्सव-सबके राम का शुभारंभ, जानिए किसने क्या कहा

रायपुर। Ramotsav in Raipur: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व देशभर में घर-घर में श्रीराम भक्ति की अलख जागी है। इसी क्रम में नईदुनिया के नेतृत्व में 17 जनवरी को सिविल लाइन स्थित वृंदावन हाल में ‘श्रीरामोत्सव-सबके राम’ का आयोजन किया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामोत्सव-सबके राम का शुभारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रख्यात साहित्यकार गिरीश पंकज, श्रीराम वनगमन शोध संस्थान के अध्यक्ष श्याम बैस, गोभक्त मोहम्मद फैज, छत्तीसगढ़ी रामायण के रचनाकार डा.अमरनाथ त्यागी, इतिहासकार सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा.रमेंद्रनाथ मिश्र सहित कई गणमान्य शामिल हुए।
थोड़ी देर में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विशिष्ट अतिथि धर्मस्व, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ऐसा रहेगा पूरा कार्यक्रम
पंचम सत्र: पंचम सत्र में शाम 5 बजे लोक कलाकार जोशी बहनें एवं कमलादेवी संगीत महाविद्यालय के कलाकार श्रीराम जन्मोत्सव पर सोहर और भजन की प्रस्तुति देंगे।
समापन सत्र: शाम 5.30 बजे वीआइपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के मुख्य पुजारी पं.हनुमंत लाल के सान्निध्य में मंत्रोच्चार एवं महाआरती की जाएगी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।





