Gujrat: बीजेपी सांसद और मेयर से भिड़ीं रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा,

Gujrat: जामनगर में रविंद्र जडेजा की पत्नी और बीजेपी विधायक रिवाबा जडेजा को किसी बात पर गुस्सा आ गया और उनकी बीजेपी सांसद और जामनगर की मेयर से तीखी बहस हो गई। पार्टी के कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुआ इस नोंक-झोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रविंद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नार्थ से विधायक रिवाबा जडेजा की पहले मेयर बीना कोठारी से तीखी बहस हो गई। जब स्थानीय सांसद पूनमबेन मैडम बीच-बचाव करने आईं, तो रिवाबा उनपर भी भड़क गईं। बाद में जिला पुलिस प्रमुख प्रेमसुख डेलू के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
रिवाबा जडेजा को आया गुस्सा
जामनगर शहर में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की तीन बड़ी महिला नेता आपस में भिड़ गईं। पहले रिवाबा जडेजा और जामनगर मेयर बीना कोठारी की किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद बीना ने रिवाबा के लिए स्मार्ट, ओवर स्मार्ट जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद रिवाबा को भी गुस्सा आ गया और वे भड़क गईं। झगड़े को देखते हुए जब सांसद पूनमबेन बीच-बचाव करने आईं, तो रिवाबा ने उन्हें भी सुना दिया कि ये सब बवाल उनकी ही वजह से हुआ है। फिलहाल मामला शांत हो गया है।







