Chandrayaan-3 Latest Updates: आज यान से अलग होगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर, स्टेप-बाय-स्टेप समझिए आगे क्या"/>

Chandrayaan-3 Latest Updates: आज यान से अलग होगा चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर, स्टेप-बाय-स्टेप समझिए आगे क्या

HighLights

  • 14 जुलाई को धरती से रवाना हुआ था चंद्रयान
  • 5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था
  • 23 अगस्त को होगी सॉफ्ट लैंडिंग
श्रीहरिकोटा (Chandrayaan-3 News)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 सटीक तरीके से चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है। चंद्रमा की सतह से चंद्रयान-3 की दूरी अब महज 153 किलोमीटर रह गई है। इस बीच, गुरुवार का दिन बहुत अहम है, क्योंकि आज विक्रम लैंडर यान से अलग होगा। 23 अगस्त को इसी लैंडर की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होना है।

 

इससे पहले भारत के तीसरे चंद्रमा अभियान चंद्रयान-3 ने बुधवार को अंतिम बार अपनी कक्षा में बदलाव किया। अब गुरुवार को प्रोपल्शन माड्यूल और लैंडर माड्यूल को अलग करने की तैयारी होगी।

Chandrayaan-3

    • 14 जुलाई: रवानगी
    • 1 अगस्त: पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चंद्रमा की कक्षा की ओर बढ़ा।
    • 5 अगस्त: चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा
    • 6 अगस्त: दूसरी बार कक्षा बदली गई
    • 9 अगस्त: तीसरी बार कक्षा बदली गई
  • 16 अगस्त: चौथी बार कक्षा बदली गई

  • Chandrayaan-3: जानिए आगे क्या होगा

      • 17 अगस्त को लैंडिंग मॉड्यूल, जिसमें लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान शामिल हैं, प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग हो जाएंगे।

     

    • इसके बाद लैंडर -रोवर की गति घटाने का प्रयास किया जाएगा।
        • 23 अगस्त को यान के लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी।

      चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश बनेगा भारत

      अब तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही चंद्रमा की सतह पर अपने लैंडर उतारे हैं। चंद्रयान-3 की कामयाबी के साथ ही भारत ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। पूर्व में चंद्रयान-2 मिशन के तहत भारत ने 2019 में लैंडर को उतारने का प्रयास किया था। हालांकि आखिरी क्षणों में लैंडर से संपर्क टूट गया था और उसकी क्रैश लैंडिग हो गई थी। इस बार सफल लैंडिंग के लिए कई अतिरिक्त सावधानियां इसरो ने बरती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button