“द केरला स्टोरी” हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित : 12 मई को 37 देशों में रिलीज किया जाएगा फ़िल्म को l


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को फ़िल्म ‘द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जैसे कुछ राज्यों में फ़िल्म को टैक्स फ्री पहले ही घोषित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार शाम को इसकी जानकारी दी.उन्होंने कहा, “द केरला स्टोरी को हरियाणा में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है.” फिल्म की एक्ट्रेस अदा शर्मा ने बताया कि ‘द केरला स्टोरी’ 12 मई को 37 देशों में रिलीज किया जाएगा.







