नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे तथा पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को शक्ति स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
श्री खडगे तथा श्रीमती गांधी आज सुबह करीब साढ़े सात बजे शक्ति स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस ने कहा कि भारत की सुरक्षा एवं अखंडता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली लौह महिला को राष्ट्र नमन कर रहा है।
शक्तिस्थल पर इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता पवन बंसल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी वर्ष 19 नवंबर 1917 को राजनीतिक प्रभावशाली नेहरू परिवार में हुआ था। इनके पिता जवाहरलाल नेहरू और इनकी माता कमला नेहरू थीं। इन्दिरा को उनका ‘गांधी’ उपनाम फिरोज़ गाँधी से विवाह के पश्चात मिला था। वह 1966 से 1977 तक लगातार तीन बाद देश की प्रधानमंत्री रहीं और उसके बाद चौथी पारी में 1980 से लेकर 1984 में उनकी राजनैतिक हत्या तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री थी।
Post Views: 17
Read Next
September 12, 2026
‘बदलती दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चला सकते’, BRICS समिट में PM मोदी का बड़ा बयान
September 11, 2026
पीएम मोदी ने पुतिन को भेंट की ‘तिरुक्कुरल’, तमिल दर्शन का रूसी अनुवाद; जानिए इस किताब की खासियत
September 11, 2026
BRICS Summit: पुतिन की दिल्ली में दस्तक, आज मोदी से मुलाकात; कल पहुंचेंगे शी जिनपिंग
September 10, 2026
गौरव भाटिया मानहानि केस में CJP नेताओं ने मानी गलती? 24 घंटे में विवादित ट्वीट हटाने पर सहमति
September 10, 2026
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, अभिभावक की सहमति को लेकर केंद्र से जवाब तलब
September 10, 2026
BRICS Summit: क्यों पूरी दुनिया की नजर है दिल्ली पर? चीन के शी जिनपिंग से लेकर अमेरिका तक, समझिए भारत के लिए क्यों खास है ये बैठक
September 9, 2026
रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात! 7 हाई-डेंसिटी रूट होंगे 4-लेन, बिलासपुर-कटनी प्रोजेक्ट को भी मंजूरी
September 8, 2026
PM मोदी बोले- ‘विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं’, वडोदरा में 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ
September 7, 2026
दिल्ली बिल्डिंग हादसे पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, PG-हॉस्टल की सुरक्षा पर उठे सवाल; MCD को 7 दिन का अल्टीमेटम
September 6, 2026
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में दो की मौत, तीन की हालत गंभीर, घटनास्थल पर सीएम रेखा गुप्ता मौजूद
Back to top button