अग्निवीरों पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे, सेवा कार्यकाल भी बढ़ा

नई दिल्ली: दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे। इसके अलावा एक खबर ये भी है कि अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 2 साल बढ़ाया गया है। अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 6 साल किया गया है। 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना में 6 साल रहेंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस बात की जानकारी दी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने और क्या कहा?
उन्होंने कहा, “आज इंडियन डिफेंस फोर्सेज के लिए और हमारे अग्निवीरों के लिए आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। आज कैबिनेट ने सारे अग्निवीरों के लिए एक पाथवे क्रिएट किया है जिससे कि वो इंडियन डिफेंस फोर्सेज में अब्जॉर्ब हो जाएं। इसका मैं पहले सेलियंट पॉइंट्स बताता हूं और उसके बाद विस्तार में इस अनाउंसमेंट के बारे में बताऊंगा जैसे आपको ज्ञात है, 14 जून 2022 में अग्निपथ स्कीम इंट्रोड्यूस किया गया था। उस समय भी यह बात हुआ था कि हम अग्निवीरों का कंटीन्यूअस परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन करेंगे और टाइम टू टाइम स्कीम को रिव्यू करेंगे। इन चार अभी फर्स्ट बैच ऑफ अग्निवीर्स का 4 साल खत्म होने वाला है। इन 4 सालों के दौरान जो हमने उनका परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन किया, बहुत ही पॉजिटिव फीडबैक उनके परफॉरमेंस के बारे में हमको मिला है।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “जैसा आप जानते हैं, मेरिट के हिसाब से 25% ऑफ अग्निवीर्स को जो है, रेगुलर फोर्सेज में एनरोल किया जाएगा। अभी पहले यह था कि 75% अग्निवीर्स को एग्जिट होना था सोसाइटी में ऐज डिसिप्लिन्ड एंड मोटिवेटेड यूथ। लेकिन अभी इस स्कीम के अंतर्गत रिमेनिंग 75% अग्निवीर्स कोएक, एक और इंगेजमेंट पीरियड, दो साल का एक और इंगेजमेंट पीरियड का ऑफर दिया जाएगा। जब वो ये दो साल का इंगेजमेंट पीरियड खत्म करेंगे सारे विलिंग अग्निवीर्स को आर्म्ड फोर्सेज में एनरोल किया जाएगा, सब्जेक्ट टू ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया। ये चार मेजर पहलू हैं इस स्कीम के। जो हमने स्कीम का ऑब्जेक्टिव असेसमेंट किया।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “इजेशन एफिशिएंसी और ऑपरेशनल रिक्वायरमेंट्स के बाद अग्निवीर्स का आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस चाहे फिजिकल फिटनेस में हो, मोटिवेशन लेवल्स में हो, मोराल में हो या टेक्नोलॉजिकल प्रोवेस में हो, यह सामने आया। जैसे मैंने बताया इसमें से 25% जो 4 साल का अपना एंगेजमेंट पीरियड खत्म करेंगे, 25% को रेगुलर सोल्जर्स में एनरोल किया जाएगा। हमारे रेकमेंडेशन पे इंडियन डिफेंस फोर्सेज ने रेकमेंड किया है कि इन 75% अग्निवीर्स को एक सेकंड एंगेजमेंट पीरियड 2 साल का दिया जाए। आज यह सेकंड एंगेजमेंट पीरियड ऑफ 2 इयर्स कैबिनेट ने इसको अप्रूव किया है।”

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, “जब यह अपना सेकंड एंगेजमेंट पीरियड ऑफ 2 इयर्स कम्प्लीट करेंगे..सभी अग्निवीरों को, सभी अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में नियमित सैनिकों के रूप में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा, जो उनकी इच्छा और चयन के वस्तुनिष्ठ मानदंडों पर निर्भर करेगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया कि चार साल के कम्प्लीशन के बाद सभी अग्निवीरों को मौका दिया जाएगा कि वो इंडियन आर्म्ड फोर्सेस में रेगुलर सोल्जर्स बनें, उनके विल्लिंगनेस पर और हमारे ऑब्जेक्टिव सिलेक्शन क्राइटेरिया पर। ये इंट्रोडक्शन सेकंड इंगेजमेंट पीरियड का दो साल का 75% अग्निवीर्स के लिए काफी डेलिब्रेट रीजनिंग के बाद, रिव्यू के बाद किया गया है और ये दोनों पहलुओं को मीट करता है।

देश के सभी डिस्ट्रिक्ट्स में हमारा रिक्रूटमेंट का फुटप्रिंट बढ़ चुका है: सुब्रमणि
सुब्रमणि ने कहा, “ऑपरेशनल एफिशिएंसी, ऑर्गेनाइजेशनल रिक्वायरमेंट्स और अग्निवीर्स का एस्पिरेशंस। अब मैं विस्तार में चार साल में जो हमने रिव्यू किया और अग्निवीर के स्कीम के अचीवमेंट्स के बारे में बताना चाहता हूं। सबसे पहले हमारा रिक्रूटमेंट का फुटप्रिंट बढ़ चुका है देश के सभी डिस्ट्रिक्ट्स में, ऑलमोस्ट सभी डिस्ट्रिक्ट्स में अग्निवीर एनरोल हो रहे हैं। दूसरा, हमारा रिक्रूटमेंट प्रोसेस ट्रांसपेरेंट और स्ट्रीमलाइंड हो गया है। पहले आप जानते हैं कि फिजिकल टेस्ट पहले होता था, फिर एंट्रेंस टेस्ट होता था। पहले अभी… अभी रिटन टेस्ट पहले कर रहे हैं, उसके बाद फिजिकल टेस्ट। जिससे जो लिमिटेड नंबर ऑफ कैंडिडेट्स हैं हम उनका ट्रांसपेरेंटली मेडिकल और पूरा रिक्रूटमेंट अच्छा…ढंग से कर पा रहे हैं। तीसरा, इन चार सालों में हमने पाया है कि अग्निवीरों का फिजिकल फिटनेस, मोटिवेशन, मोराल, टेक्नोलॉजिकल प्रोवेस और डिसिप्लिन बहुत ही ऊंचे स्तर का रहा है। इसके अलावा सर्विस के दौरान हमने उनके स्किल्स को एनहांस करने के लिए काफी मौका दिया है। जैसे अगर कोई 10th पास हो तो उसको 12th पास करा दिया गया है, कोई 12th पास है तो उसको मौका दिया है ग्रेजुएशन करने का। साथ-साथ उसको जो है स्किल सर्टिफिकेट भी नेशनल क्वालिफिकेशन्स के द्वारा दिया गया है।”

सुब्रमणि ने कहा, “सारे ब्रांचेस, कई ब्रांचेस डिफेंस फोर्सेज के लिए, वुमन के लिए ओपन किए गए हैं। इस पूरे फीडबैक के बाद और रिव्यू करने के बाद ही यह डिसीजन लिया गया है कि 75% रिमेनिंग अग्निवीरों को एक अनदर एंगेजमेंट पीरियड ऑफ टू इयर्स दिया गया है। इस सेकंड इंगेजमेंट पीरियड में उनको हायर रेम्यूनरेशन मिलेगा और एनहांस्ड सेवा निधि मिलेगा और इस एंगेज इस सेकंड इंगेजमेंट पीरियड के इंट्रोडक्शन के साथ कैबिनेट ने सारे अग्निवीरों के लिए पाथवे क्रिएट कर दिया है कि वह इंडियन डिफेंस फोर्सेज में अब्सॉर्ब हो चुके, अब्सॉर्ब हो सकें। यह स्कीम के मेन फीचर्स और डिटेल्ड फीचर्स हैं।”

इससे पहले खबर सामने आई थी कि ‘गुजरात में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस की नौकरी में भर्ती परीक्षा से मिलेगी छूट’, डिप्टी सीएम संघवी का बड़ा ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button