मुंगेली/जिले के चिखलदह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सुखदेव साहू एवं विदेशी साहू के द्वारा अश्लील गाली दे मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया है,जिससे भरत साहू के बायें पसली में चोट आई है,कि रिपोर्ट पर थाना लालपुर में भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान अपराध सिद्ध पाए जानेआरोपी सुखदेव साहू एवं विदेशी साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक छूरा जप्त कर गवाहों का कथन लेकर प्रकरण में धारा 324, भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विरेन्द्र क्षत्रिय,उप निरीक्षक महासिंह ध्रुर्वे,प्रधान आरक्षक अयोध्या कोसले,आरक्षक सुनील भास्कर,आरक्षक नेमचंद खुराना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Post Views: 74