साल की सबसे खास एकादशियों में एक उत्पन्ना एकादशी कब है? नोट कर लें सही तारीख और पारण का समय

हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि एकादशी का व्रत करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की खास कृपा प्राप्त होती है। प्रत्येक माह में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है एक शुक्ल और दूसरा कृष्ण में। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है। उत्पन्ना एकादशी अत्यंत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। जो श्रद्धालु साल भर के एकादशी व्रतों की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए उत्पन्ना एकादशी का दिन सबसे शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण का समय क्या रहेगा।

उत्पन्ना एकादशी 2026 कब है? 

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ  3 दिसंबर को रात 11 बजकर 3 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 4 दिसंबर को रात 11 बजकर 44 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी का व्रत 4 दिसंबर 2026 को रखा जाएगा।

उत्पन्ना एकादशी 2026 पारण का समय

एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है। एकादशी का पारण दूसरे दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। उत्पन्ना एकादशी का पारण 5 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। पारण के लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 59 मिनट से सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय 12:51 AM रहेगा। बता दें कि एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अति आवश्यक होता है। द्वादशी तिथि के अंदर पारण न करना पाप करने के समान माना जाता है।

उत्पन्ना एकादशी 2026 शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:10 ए एम से 06:04 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:37 ए एम से 06:59 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:32 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:55 पी एम से 02:37 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:21 पी एम से 05:49 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:24 पी एम से 06:45 पी एम

उत्पन्ना एकादशी व्रत की कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक, एक बार मुर नामक राक्षस ने भगवान विष्णु को मारना चाहा, तभी भगवान के शरीर से एक देवी प्रकट हुईं और उन्होंने मुर नामक राक्षस का वध कर दिया। इससे प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने देवी से कहा कि चूंकि तुम्हारा जन्म मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ है, इसलिए तुम्हारा नाम एकादशी होगा। आज से प्रत्येक एकादशी को मेरे साथ तुम्हारी भी पूजा होगी। इस दिन एकादशी की उत्पत्ति होने से ही इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button