तीन पंचायतों में गड़बड़ी और लापरवाही पर कार्रवाई, 3 ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त

रायपुर :  विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। ग्राम पंचायत स्तर पर सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा समाप्त कर दी गई है।

प्रशासन की कार्रवाई की जद में जनपद पंचायत बलौदाबाजार की ग्राम पंचायत देवरी के ग्राम रोजगार सहायक रामकुमार यादव, जनपद पंचायत कसडोल की ग्राम पंचायत सोनाखान के अर्जुन सिंह ठाकुर और जनपद पंचायत पलारी की ग्राम पंचायत बिजरडीह के महेंद्र कोसले आए हैं। तीनों को अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के मामले में सेवा से बर्खास्त किया गया है।

प्रशासन के मुताबिक, वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम स्तर पर रोजगार सृजन, श्रमिकों का नियोजन, स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराना, आवश्यक अभिलेखों का संधारण और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना संबंधित अमले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

इन कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता से योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ सकता है। इसी वजह से जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय दायित्वों में लापरवाही, अनियमितता या शासन के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

तीन ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा समाप्ति को प्रशासन की इसी सख्त कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। इससे ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े कर्मचारियों को भी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क रहने का स्पष्ट संदेश गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button