रायपुर में विसर्जन को लेकर प्रशासन का अलर्ट, बढ़ते पानी के बीच महादेव घाट का कुंड बंद

रायपुर: राजधानी रायपुर में खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बीच प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। महादेव घाट के समीप नगर निगम द्वारा बनाए गए विसर्जन कुंड में फिलहाल मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

प्रशासन के अनुसार, खारून नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी जोखिम बढ़ गया है। किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से फिलहाल विसर्जन पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

विसर्जन के लिए महादेव घाट न आने की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक अगला निर्देश जारी नहीं होता, तब तक महादेव घाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए न आएं।

नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने लोगों से जारी निर्देशों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

जलस्तर सामान्य होते ही फिर शुरू होगा विसर्जन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद महादेव घाट के समीप स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

विसर्जन की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी प्रशासन द्वारा अलग से जारी की जाएगी। तब तक लोगों से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button