IPS अधिकारी के बेटे पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने दोस्तों के साथ भी की मारपीट

अंबिकापुर : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक IPS अधिकारी के बेटे और उसके दोस्तों के साथ मारपीट व जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बौरीपारा तालाब के पास की बताई जा रही है, जहां मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने युवक और उसके दोस्तों के साथ कथित तौर पर मारपीट की।

मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद, फिर मारपीट

जानकारी के मुताबिक, IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कांत अपने दोस्तों के साथ बौरीपारा तालाब के पास मौजूद थे। इसी दौरान नाम लेने की बात को लेकर कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लेखांश कांत तथा उनके दोस्तों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने मामले में गोलू उर्फ गणेश, रतन गुप्ता, कोया डॉन, आशुतोष गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

सार्वजनिक स्थल पर वारदात से कानून व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद शहर की कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सार्वजनिक स्थल पर कथित तौर पर मारपीट की घटना और IPS अधिकारी के बेटे के साथ हुई वारदात ने पुलिस गश्त और आदतन बदमाशों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद घटना में शामिल अन्य लोगों और हमले की वास्तविक वजह को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button