धनेश नायक बने भाजपा किसान मोर्चा के बिलासपुर संभाग के सह प्रभारी

सरायपाली :  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ संगठन में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के संभाग प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश महामंत्री तथा मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कंडेय द्वारा बिलासपुर संभाग के लिए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस क्रम में लाल संतोष सिंह को बिलासपुर संभाग का प्रभारी एवं सरायपाली निवासी धनेश नायक को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।धनेश नायक की इस नियुक्ति को संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है।

वे पूर्व में जनपद अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तथा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन विस्तार, जनसंपर्क और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। इन्हीं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया है।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विपिन उपोवेजो सहित वरिष्ठ नेताओं छत्तर सिंह नायक, संजय शर्मा, कामता पटेल ने धनेश नायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इसके साथ ही सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल, नीलांबर तांडी, अनिल साहू, दंडधर साव एवं डेविड चौधरी,एवं अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा,विजय प्रधान,प्रदीप साहू,मुरली नायक, विद्या चौधरी ,राजकुमार पटेल, प्रमोद सागर,पुष्पलता चौहान , तारेश्वरी नायक, प्रखर अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि धनेश नायक के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान मोर्चा बिलासपुर संभाग में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button