छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का आंकड़ा 300 के करीब, जानिए किस जिले में कितने मरीज

रायपुर :छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें अकेले रायपुर जिले में 19 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जनवरी 2026 से अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 मामले दर्ज हो चुके हैं।

रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रायपुर में आज 19 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में जनवरी 2026 से अब तक स्वाइन फ्लू के 127 मामले सामने आ चुके हैं। यह प्रदेश के सभी जिलों में सबसे अधिक है।

इन जिलों में मिले नए मरीज

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आए हैं।

– बिलासपुर – 3
– बलौदाबाजार – 2
– बस्तर – 2
– दुर्ग – 4
– जांजगीर-चांपा – 1
– कोंडागांव – 1
– कोरबा – 3
– महासमुंद – 2
– मुंगेली – 1
– रायपुर – 19
– राजनांदगांव – 2
– सरगुजा – 1
– अन्य राज्यों से – 5

इस तरह प्रदेश में एक दिन में कुल 46 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में 113 एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 113 एक्टिव मरीज हैं। इनमें 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है, जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

जनवरी से अब तक 298 मामले

स्वास्थ्य विभाग के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2026 से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू के कुल 298 पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक स्वाइन फ्लू से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है।

देखें जिलेवार स्वाइन फ्लू के आंकड़े

स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में जिलेवार मरीजों की स्थिति जारी की गई है। इसमें रायपुर सबसे ज्यादा मामलों वाला जिला बना हुआ है। नीचे देखें पूरी जिलेवार सूची और अब तक सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों का विवरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button