CG News: शिक्षा विभाग ने जारी की तबादला सूची, 13 प्राचार्यों-अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने 13 प्राचार्यों एवं शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। इस तबादले में संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक कई अधिकारियों को अलग-अलग संभाग और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कुछ प्राचार्यों को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का दायित्व दिया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल के बाद शिक्षा विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी नजर आएंगे।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

– राजेश सिंह, प्राचार्य — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा।
– अश्वनी भारद्वाज, प्राचार्य — प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा से प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
– ए.के. सिन्हा, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर।
– मनोहर प्रताप सिंह, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, जांजगीर-चांपा — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा।
– जगजीत धीर, प्राचार्य — सहायक संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय से प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, दुर्ग।
– एल.पी. डहीरे, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली से सहायक संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर।
– डॉ. मोहन लाल पटेल, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर, बिलासपुर — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली।
– रामेश्वर जायसवाल, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर से प्रतिनियुक्ति पर जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जांजगीर-चांपा।
– उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
– संदीप कुमार पांडे, प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, करतला, कोरबा — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बिलासपुर।
– शिव कुमार गेंदले, प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, बलौदाबाजार-भाटापारा।
– पुरुषोत्तम लाल साहू, प्राचार्य, शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
– योगदास साहू, प्राचार्य — प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से प्रतिनियुक्ति पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।

स्कूल शिक्षा विभाग के इस आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्यभार संभालना होगा। तबादले को विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button