Police Transfer : TI, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट…

सूरजपुर :  जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पदभार संभालने के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थाना और चौकी प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर, विश्रामपुर, प्रेमनगर, जयनगर, झिलमिली और रामानुजनगर समेत कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इसके अलावा निरीक्षक, उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सूरजपुर द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

देखें लिस्ट –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button