बालोद में कृषि विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई! गोदाम में चल रहा था अवैध भंडारण-पैकिंग, मौके से लाखों का सामान जब्त

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में कृषि विभाग ने अवैध कृषि सामग्री के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा में एक गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में कृषि आदान सामग्री, पैकिंग मशीन और अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान गोदाम को सील कर दिया गया है। वहीं जब्त सामग्री के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर कृषि विभाग की जिला और ब्लॉक स्तरीय टीम ने डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम बीजाभाठा स्थित मारूति एग्रो बायोटेक के गोदाम में दबिश दी।

गोदाम हुआ सील

निरीक्षण के दौरान गोदाम में अवैध रूप से कृषि आदान सामग्री का भंडारण और पैकेजिंग किए जाने का मामला सामने आया। कार्रवाई के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में जैव उत्प्रेरक, कृषि सामग्री, पैकिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक तोलक और सिलाई मशीन जब्त कर पूरे गोदाम को सील कर दिया।

क्या-क्या मिला ?

कार्रवाई के दौरान गोदाम में 10 किलोग्राम पैकिंग बाल्टी, 1305 भू लक्ष्मी, महासार जैव उत्प्रेरक 500 मि.ली. पैकिंग 2880 नग, वीएजीएमआई प्रोम 08 किलोग्राम पैकिंग, 5129 बोरी (40 किलोग्राम), 153 बोरी (08 किलोग्राम) खुला पाया गया। साथ ही 1880 बोरी (50 किग्रा. पैकिंग) कच्चा माल कृषि सामग्री पाया गया। इसके अलावा पैकिंग मशीन-07 नग, तोलक-11 नग, बोरी सिलाई मशीन 03 नग पाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button