राज्यसभा की 16 में से 8 सीटों के नतीजे आए:कर्नाटक में भाजपा, राजस्थान में कांग्रेस को 3-3 सीटें; हरियाणा-महाराष्ट्र में काउंटिंग पर टकराव

चार राज्यों की 16 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई। देर शाम राजस्थान और कर्नाटक की सभी 4-4 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए। हरियाणा की दो और महाराष्ट्र की 6 सीटों की काउंटिंग चुनाव आयोग ने रोक दी है। कुछ ही देर में इसे शुरू किया जा सकता है। इसके लिए इंतजार किया जा रहा है।

राजस्थान में कुल 4 सीटों के लिए चुनाव हुए। यहां कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली हैं, वहीं भाजपा को एक सीट मिली है। निर्दलीय सुभाष चंद्रा को जीत नहीं मिल पाई। वहीं कर्नाटक की कुल 4 सीटों में से भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है। कर्नाटक से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस के जयराम रमेश चुनाव जीत गए हैं।

बता दें कि राज्यसभा की 57 सीटों में से शुक्रवार को 16 सीटों पर चुनाव हुए। 41 सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। राजस्थान में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी और भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी जीत गए हैं। सुरजेवाला को 43, वासनिक को 42 और तिवारी को 41 और घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले। निर्दलीय सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले। वो चुनाव हार गए। इधर, राजस्थान के धौलपुर से बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह ने क्रॉस वोटिंग करते हुए कांग्रेस के प्रमोद तिवारी को वोट दे दिया। पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button