सड़क पर आए व्यक्ति को बचाने के प्रयास में कार बिजली खंभे से टकराई, दंपती व बच्चा सुरक्षित

सारंगढ़ :  रायगढ़ से सारंगढ़ आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार रेड़ा के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में चालक ने तेज ब्रेक लगाया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से जा टकराई।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों की मदद करते हुए उनकी कुशलक्षेम जानी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में पति-पत्नी और उनका एक छोटा बच्चा सवार था। वाहन में रामलाल जायसवाल के पुत्र विक्की जायसवाल एवं उनकी पत्नी मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने सामने आए व्यक्ति को बचाने के लिए वाहन मोड़ने और ब्रेक लगाने का प्रयास किया, जिसके कारण कार नियंत्रण खो बैठी। लोगों का कहना है कि यदि वाहन की गति अधिक होती या उस समय सड़क पर अन्य वाहन मौजूद होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल घटना के बाद स्थिति सामान्य है। दुर्घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन किसी बड़े जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button