सीएचसी साजा में 10 हितग्राहियों का हुआ सफल पुरुष नसबंदी आपरेशन

kkbnews:-बेमेतरा  बेमेतरा जिला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में परिवार नियोजन कार्यक्रम तहत 1 फरवरी 2024 को 10 हितग्राहियों का पुरुष नसबंदी आपरेशन किया गया यह ऑपरेशन बीएमओ साजा डॉ अश्वनी वर्मा के मार्गदर्शन पर डॉ बलवंत यादव द्वारा किया गया जो कि पूर्णतः सफल रहा ‘‘छोटा परिवार खुशहाल परिवार’’ के संदेश को जिला बेमेतरा के लोग साकार कर रहे है। एक निश्चित पैमाने पर जनसंख्या समाज की उपलब्धि है। जिला बेमेतरा में कलेक्टर रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में पुरूष नसबंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेमेतरा जिला में पुरूष नसबंदी आपरेशन आयोजित किया गया है। गांव-गांव में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ‘‘मोर मितान मोर संगवारी’’ सम्मेलन के माध्यम से पुरूष नसबंदी आपरेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस बार पुरूष नसबंदी आपरेशन को ‘‘स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा, जब पति का हो परिवार नियोजन में योगदान अच्छा’’ की थीम पर चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यशवंत कुमार ध्रुव के द्वारा बताया गया कि पुरूष नसबंदी में मात्र 10 मिनट का समय लगता है एवं नसबंदी के तुरंत बाद घर जा सकते है। पुरूष नसबंदी के पश्चात् सामान्य कार्य प्रारंभ कर सकते है।
जिला बेमेतरा में पुरुष नसबंदी आपरेशन जिला चिकित्सालय बेमेतरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की गई है , जिसमें अधिक से अधिक संख्या में हितग्राही को लेकर आने एवं जागरूकता के उद्देश्य से मोर मितान मोर संगवारी चौपाल के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा लक्ष्य दंपत्ति की ग्रामवार सूची तैयार कर आयोजन किया जा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार बसोड ने बताया कि पुरूष नसबंदी के पश्चात् हितग्राही के खाते में प्रोत्साहन राशि के रूप में 3000 रू. दिये जाते है एवं प्रेरक को 300 रू. दिये जाते है। पुरूष नसबंदी सरल, सुरक्षित और आसान विधि है, इसलिए योग्य और इच्छुक लाभार्थी आगे आकर इस विधि का चुनाव करें और लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button