मुख्यमंत्री ने किसानों से किया सीधा संवाद,नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा देने किया प्रोत्साहित

बलौदाबाजार, 23 मई 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम करहीबाजार शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्टॉल अवलोकन के दौरान किसानों से से चर्चा की तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएपी एवं यूरिया के वैकल्पिक उपयोग को अपनाना जरुरी हैं। इसके लिये नैनो यूरिया और हरी खाद बेहतर विकल्प है।मुख्यमंत्री ने विगत पाँच वर्षों से प्राकृतिक खेती कर रहे सिंगारपुर के विष्णु ध्रुव के कार्यों की सराहना करते हुए उनसे चर्चा की । भाटापारा विकासखण्ड में संचालित बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर की महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष रजनी निषाद से भी संवाद कर समूह की गतिविधियों की जानकारी ली। कृषि विभाग द्वारा लघुधान्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रादर्श का अवलोकन भी मुख्यमंत्री ने किया।

कृषि विभाग द्वारा किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कृषकों को निःशुल्क नैनो यूरिया का वितरण किया गया, जिसमें लोकनाथ जांगड़े, तीरथ राम जायसवाल, दिल कुमारी यादव, मानकी पटेल एवं रजनी निषाद सम्मिलित रहें। इसी प्रकार 50 प्रतिशत अनुदान पर हरी खाद के रूप में मूंग एवं बेंचा बीज का वितरण दिलीप वर्मा ग्राम-रमदैया, राजेंद्र रजक ग्राम-केसला एवं भोलाराम वर्मा ग्राम-मल्दी को प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button