बाइक सवार पुलिसकर्मियों को पिकअप ने रौंदा, हेड कांस्टेबल की मौके पर मौत

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं नगर सैनिक गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। मृत जवान का नाम प्रधान आरक्षक विजय बैरागी था।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे मंगलवार की देर रात बाइक में सवार होकर गश्त पर निकले थे। इसी दौरान करीब 3ः30 बजे संजय आर्ट्स के पास तेज रफ़्तार पिकअप ने पुलिसकर्मियों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक पर सवार होकर सिहावा चौक की तरफ जा रहे थे।

हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार दोनों जवान सड़क पर जा गिरे। वहीं, बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौत हो चुकी थी। विजय के सिर, हाथ-पैर में गंभीर चोट पहुंची थी। एक्सीडेंट के बाद सड़क पर उनका काफी खून बह चुका था।

वहीं, इस हादसे में नगर सैनिक दिलीप पांडे को गंभीर हालत में मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिकअप सवार आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया। घटना में अपराध दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

हेड कांस्टेबल की मौत की खबर के बाद से साथी पुलिसकर्मियों में शोक की लहर है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button