छुट्टी पर घर आया CAF जवान मौत के फंदे पर झूला, पुलिस कर रही जांच

 धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवा की लाश फांसी पर लटकी मिली है. मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था. हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था. जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है.

फंसे पर लटका मिला शव

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जवान को शराब पीने की लत थी. परिजनों ने उसे शराब सेवन करने से मना किया था. इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button