भाजयुमो ने फूंका सनातन विरोधी भूपेश और टी.एस. का पुतला

दंतेवाड़ा : भारतीय जनता युवा मोर्चा दंतेवाड़ा द्वारा सनातन विरोधी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव का आज प्रदेशभर में पुतला दहन किया गया। कांग्रेस पार्टी के नेता लगातार सनातन धर्म, भगवान राम एवं हमारे साधु-संतों का अपमान करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि सनातन धर्म का विरोध पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया गया है। भूपेश बघेल द्वारा अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का विरोध यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी को सनातन विरोध का स्क्रिप्ट कहीं और से मिलता है। उन्होंने कहा कि रामसेतु को काल्पनिक बताने और भगवान श्रीराम को नकारने का पाप कांग्रेस ने किया है। राम मंदिर निर्माण के बाद आमंत्रण मिलने पर भी गांधी परिवार द्वारा दर्शन नहीं करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने लगातार हमारे मान-बिंदुओं, हमारे देवी-देवताओं और साधु-संतों का अपमान किया है। पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचन सुनने गांव-गांव, गली-गली में जनसैलाब उमड़ता है और धीरेंद्र शास्त्री सनातन चेतना को जागृत करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देते हैं, उन्हें सनातन और साधु-संतों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

इसके पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और सनातन संस्कृति को चोट पहुंचाने का कार्य किया। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की इस मानसिकता को समझ चुकी है और आने वाले समय में ऐसे सनातन विरोधी तत्वों को पूरी तरह नकार देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता सनातन धर्म की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि सनातन विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी आज कुछ राज्यों तक सीमित रह गई है और आने वाले समय में पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। जिस तरह आज कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन हो रहा है, उसी तरह उनके घमंड का भी दहन होगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक चैतराम अटामी, जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर, सत्यजीत सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता व रूपा शैलेन्द्र सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष रजनीश सुराना, कमला विनय नाग, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर व शकुंतला भास्कर, मनीष सुराना, सुधराम भास्कर, रमेश गावड़े, दिनेश कौशल,चंदन ध्रुव,पिसे वट्टी, भावना परगनिया, सुजीत सिंह, सूरज सिंह, अजय अवस्थी, मोहन ठाकुर, भूपेन्द्र, धनसिंह नाग, शालिनी कर्मा, प्रमिला सुराना, संध्या शुक्ला, रमेश डागा, बृजेश राणा, वेणु शंकर, आर्यन, दीपेश, सुमित, विजय सोढ़ी, अर्नब, बद्री पुजारी, राजेश, लक्ष्मी यादव, लोकेंद्र ठाकुर, राहुल सोनवानी, प्रियंका, कीर्ति, सोमड़ु कोर्राम, किरण भदौरिया, राजेश बोरमन, भीमा कवासी, बबीता गीरी, शौर्य, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button