बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये 5 काम! मांस-मदिरा और उधार लेन-देन से बचने की चेतावनी

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इन्हें ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र महीने के एक मंगलवार को ही भगवान राम और परम भक्त हनुमान जी की पहली भेंट हुई थी। अधिकमास होने के कारण इस बार ज्येष्ठ माह में कुल 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं।

बजरंगबली की कृपा के लिए करें ये कामबड़े मंगल की पूजा के दौरान हनुमान जी का विशेष आशीर्वाद पाने के लिए ये उपाय अचूक माने जाते हैं –

हनुमान जी को उनकी प्रिय बूंदी, गुड़-चना और इमरती का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही मीठे पान का बीड़ा अर्पित करना भी बेहद शुभ माना होता है।

पूजा में बजरंगबली को नारंगी रंग का सिंदूर और लाल फूल चढ़ाना भी फलदायी होता है।

हनुमान मंदिर जाकर भगवान की परिक्रमा करें और उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

इस दिन सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें।

अपनी सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को दान दें या भंडारे का आयोजन करवाएं।

बड़े मंगल पर भूलकर भी न करें ये गलतियांहनुमान जी की पूजा में पवित्रता का बहुत ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। ब

बड़े मंगल के दिन सात्विक रहें और भूलकर भी मांस, मछली, अंडे या शराब (तामसिक भोजन) का सेवन न करें।

व्रत रखने वालों को नमक का सेवन भी वर्जित माना जाता है।

पूजा के दौरान या घर से निकलते समय काले या गहरे नीले रंग के वस्त्र न पहनें। इसके बजाय लाल, पीला या केसरिया रंग पहनना शुभ होता है।

मंगलवार के दिन बाल, दाढ़ी या नाखून काटना बहुत अशुभ माना जाता है।

बड़े मंगल के दिन किसी को भी पैसा उधार न दें और न ही किसी से कर्ज लें। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

मन को शांत रखें। किसी के लिए बुरा न सोचें, क्रोध न करें और न ही किसी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करें।

हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं, इसलिए महिलाओं को पूजा के दौरान उनकी प्रतिमा का स्पर्श करने से बचना चाहिए।

बड़े मंगल के दिन कांच का सामान, काले रंग के कपड़े या शृंगार से जुड़ी चीजें खरीदने से परहेज करना चाहिए।

शाम के समय घर में अंधेरा न रखें। घर के मंदिर में या मुख्य द्वार पर हनुमान जी के नाम का एक दीपक जरूर जलाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button