अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 250 पाव देशी मदिरा के साथ युवक गिरफ्तार

बेमेतरा  : आबकारी विभाग वृत्त बेमेतरा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा जब्त की गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर बेमेतरा श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी डॉ. पलक नंद तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आनंद के मार्गदर्शन में की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर से अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं परिवहन की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा पौंसरी–बालसमुंद रोड पर दबिश दी गई। मौके पर आरोपी साहिद बंजारे (20 वर्ष), निवासी भालूपान थाना चंदनू, जिला बेमेतरा, के कब्जे वाले दोपहिया वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में नंबर प्लेट नहीं पाई गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 250 पाव देशी मसाला मदिरा (कुल 45 बल्क लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 25,000 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल जब्ती का मूल्य करीब 80,000 रुपये है। मौके पर ही मदिरा को विधिवत सीलबंद कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया तथा आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 34(1)(क) एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई। मामले की विवेचना जारी है।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मदिरा के धारण, संग्रहण एवं विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल आबकारी उप निरीक्षक, वृत्त बेमेतरा के दूरभाष 7803036415 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button