गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा परशुराम जयंती पर शरबत व मीठा वितरण

सरायपाली : परशुराम जयंती के अवसर पर सरायपाली नगर में विभिन्न स्थानों पर अनेक सामाजिक संगठनों के साथ ही गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा परशुराम जयंती पर शरबत व मीठा वितरण कर परशुराम जयंती मनाई गई।
श्री हनुमान राम जानकी मंदिर परिसर में गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा मंदिर के सामने स्टाल लगाकर ठंडा शरबत व बूंदी वितरण किया है।मार्ग से गुजरने वाले सभी राहगीरों को ठंडा शरबत के साथ ही बूंदी भी वितरित किया गया। शाम को गीता भवन में श्री विष्णु भगवान के 6 वे अवतार श्री परशुराम जी की धूमधाम से पूजन का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर संजय शर्मा, उमेश शर्मा, योगेश शर्मा बजरंग शर्मा, दिलीप शर्मा, श्यामशर्मा, घंटी शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन शर्मा, सुनील शर्मा, तरुण शर्मा हनी शर्मा, हरिकिशन शर्मा, अशोक शर्मा, अनुज शमी, अमित शर्मा, कैलाश शर्मा, जीतू शर्मा के साथ ही अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।







