छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में बदलाव: रायपुर उत्तर अध्यक्ष बने नवाज खान

रायपुर :  छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाया है. नवाज खान को रायपुर उत्तर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी नेतृत्व ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई है.

नवाज खान ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत संगठन में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव लड़कर की और युवा साथियों के विश्वास से उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष के दायित्व को निभाते हुए उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार, युवाओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के लिए संघर्ष में अहम भूमिका निभाई.

कार्यकारी अध्यक्ष का भी संभाला पद  

उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी. कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उन्होंने रायपुर उत्तर में कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाया और हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहे. हाल ही में फिल्टर प्लांट पाइपलाइन फटने से उत्पन्न जल संकट के दौरान भी वे प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का साथ दिया और प्रशासन तक जनता की आवाज़ पहुंचाई.

उनके कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित सिंह पठानिया और सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंदरे ने उन्हें रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है.

इस अवसर पर नवाज खान ने कहा कि यह जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और रायपुर उत्तर के युवाओं के विश्वास का परिणाम है. वे राहुल गांधी के विजन और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए युवा, किसान, मजदूर और आम जनता के हक की लड़ाई को और मजबूती से लड़ेंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button