पेरिस में मैक्रों ने कुछ इस तरह इटली की PM को लगाया गले और किया “Kiss”…कि शरमा गईं मेलोनी

पेरिसः स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुलवाने के लिए फ्रांस और ब्रिटेन द्वारा पेरिस में बुलाए गए अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंची इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी एक बार फिर खास वजहों से चर्चा में हैं। इटली की प्रधानमंत्री जब पेरिस पहुंची तो उनको रिसीव करने के लिए गेट पर खड़े फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ ऐसे अंदाज में उन्हें गले लगाया और फिर दोनों गालों पर “KISS” किया कि इसके बाद मेलोनी की मुस्कान भरी मादक प्रतिक्रिया ने इस वीडियो को दुनिया भर में वायरल कर दिया।

पेरिस में क्या हुआ?

मैक्रों और जॉर्जिया मेलोनी के बीच शुक्रवार को पेरिस में एक अजीबोगरीब इंटरैक्शन हुआ। यह घटना एलिसी पैलेस के बाहर हुई, जब दोनों नेता होर्मुज जलडमरूमध्य पर आयोजित उच्चस्तरीय यूरोपीय शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस सम्मेलन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज समेत कई प्रमुख यूरोपीय नेता भी मौजूद थे। मैक्रों ने मेलोनी का स्वागत करते हुए उन्हें गर्मजोशी से गले लगाया और फिर दोनों गालों पर किस किया। यह अभिवादन फ्रांसीसी संस्कृति के अनुसार सामान्य माना जा सकता है, लेकिन मेलोनी की प्रतिक्रिया ने इसे काफी अजीब बना दिया।

मेलोनी ने मैक्रों को दी मुस्कान भरी मादक प्रतिक्रिया

वीडियो में देखा जा सकता है कि मेलोनी अचानक चौंक गईं, उनकी आंखें फैल गईं और हैरान हो गईं। इसके बाद उन्होंने मुस्कान भरी बेहद मादक प्रतिक्रिया दी। इसके बाद दोनों नेता हंस पड़े। मैक्रों और मेलोनी के बीच हुई यह दिलचस्प मुलाकात सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब यूरोपीय देश ईरान से जुड़े तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे थे। हालांकि अब ईरान ने खुद ही होर्मुज को सुरक्षित खोलने का ऐलान कर दिया है। मगर साथ में धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने यहां से अपने नौसैनिकों की नाकाबंदी नहीं हटाई तो होर्मुज को फिर बंद कर दिया जाएगा।

यूजर्स ने ली मेलोनी-मैक्रों की चुटकी

कई यूजर्स ने मैक्रों के अति उत्साही अभिवादन को “बहुत ज्यादा” बताया, जबकि कुछ ने इसे फ्रांस-इटली के सांस्कृतिक अंतर का उदाहरण करार दिया। वहीं कुछ अन्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दोनों नेताओं की चुटकी ली। एक यूजर्स ने मजाकिया टिप्पणियां में लिखा, “मेलोनी की आंखें क्या कह रही हैं”, किसी ने लिखा… “मैक्रों फिर से अपना जादू दिखा रहे हैं” आदि। हालांकि दोनों नेताओं ने बाद में हंसकर इस पल को हल्का कर दिया, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button