कलेक्टर अमित कुमार की बैठक: खाद-गैस स्टॉक समीक्षा, धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश

सुकमा, 03 अप्रैल 2026 : कलेक्टर अमित कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में खाद एवं गैस स्टॉक की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कृषि से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान शासन के निर्देशानुसार हरित खाद (हरी खाद) के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

बताया गया कि सनई एवं ढेचा का प्रति एकड़ 30 किलो उपयोग किया जाना है, वहीं ब्लू ग्रीन एल्गी का 4 किलो प्रति एकड़ उपयोग निर्धारित किया गया है। इन दोनों का मुख्य उद्देश्य फसलों को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन उपलब्ध कराना है, जिससे उत्पादन में वृद्धि हो सके।कलेक्टर अमित कुमार ने हरी खाद के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए जिले के प्रत्येक लैंप्स को लक्ष्य  तय किए गए है। साथ ही बैठक में बताया गया कि उर्वरक वितरण प्रणाली को एग्रिस्टेक से जोड़ा जा रहा है, जिससे भूमि एवं फसल के प्रकार के अनुसार किसानों को उचित मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा सकेगी।

धान उठाव की समीक्षा करते हुए बैठक में बताया कि जिले में अब तक 55 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। कलेक्टर अमित कुमार ने शेष 45 प्रतिशत धान उठाव को अगले दो माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी धान उपार्जन केंद्रों में लक्ष्य तय कर मानसून से पहले धान उठाव की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।बैठक में जिला खाद्य अधिकारी रवि कोमरा, जिला कृषि अधिकारी पी.आर. बघेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button