पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी—दुस्साहस किया तो मिलेगा करारा जवाब

मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध के बीच भारत ने अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस वैश्विक अस्थिरता का फायदा उठाकर किसी भी तरह के दुस्साहस की कोशिश की गई, तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व होगी।

केरल की धरती से दहाड़े राजनाथ सिंह

चुनाव से पहले केरल में आयोजित एक सैनिक सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हमारा पड़ोसी देश कोई भी दुस्साहस कर सकता है। अगर उसने ऐसा किया, तो भारत की कार्रवाई इतनी कड़ी और निर्णायक होगी जिसकी कोई मिसाल नहीं होगी। याद रहे, ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है।”

ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट और वैश्विक तनाव पर रक्षा मंत्री ने देश को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा, “भारतीय नौसेना के जहाज स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज जैसे संवेदनशील रास्तों से देश के टैंकरों को सुरक्षित एस्कॉर्ट कर रहे हैं।” देश में पेट्रोल, डीजल या गैस की कमी की खबरों को उन्होंने महज अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र

केरल के बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में काम करते हैं। रक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि संकट के इस दौर में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। गौरतलब है कि पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को पाकिस्तान और PoK में आतंकी बुनियादी ढांचे को तबाह करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button