ओवैसी का बड़ा आरोप: Dhurandhar 2 में मुस्लिमों को किया गया टारगेट

नई दिल्ली: लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष, असदुद्दीन ओवैसी को आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर 2 कुछ खास पसंद नहीं आई।

एक शिखर सम्मेलन में बातचीत के दौरान उन्होंने फिल्म को ‘बकवास’ बताया और इसकी आलोचना की। ओवैसी ने कहा कि इस तरह की फिल्में हिंसा को बढ़ावा देती हैं।

मेरे पास टाइम नहीं है – ओवैसी

टाइम्स समिट में बातचीत के दौरान जब ओवैसी से धुरंधर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- ‘पिक्चर है वो? तीन घंटे बकवास। मेरे पास इतना टाइम नहीं कि मैं तीन घंटे की फिल्म देखूं। मैं बस इतनी आशा करता हूं कि मैं जब एक घंटे बोलूं तो लोग मुझे सुनें।’

उन्होंने आगे कहा- ‘इस फिल्म में गाली-गलौज और हिंसा को बढ़ावा देने के अलावा और क्या है? तीन घंटे देखने के बाद तो मन में यह सवाल उठता है कि क्या मुसलमानों को गाली देना जरूरी है या नहीं। भला किसके पास इतना समय है यह सब देखने का?’

जब होस्ट ने उनसे फिर कहा कि दुनिया फिल्म देख रही है और उन्हें पसंद आ रही है। इस पर ओवैसी बोले- ‘हम हैदराबाद में बोलते हैं कि प्यारे इन चीजों को दिल पर मत लो, मुर्दे पर लो। तो हम मुर्दे पर लेकर छोड़ देते हैं उसको।’

कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

बता दें कि तमाम आलोचना के बावजूद धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 716 करोड़ रुपये और 9 दिन में दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित, धुरंधर फिल्मों का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य और लोकेश धर द्वारा जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button